छपिया घाट पर पीपा पुल का शुभारंभ करते विधायक कवीन्द्र चौधरी
बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के मनरोमा नदी के छपिया घाट पर 18 लाख रुपये की लागत से बने पीपा पुल का रविवार को क्षेत्रीय विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने उद्घाटन किया। इस पुल के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को मनोरमा नदी पार करने में सहूलियत मिलेगी। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुल का उद्घाटन किया। यह पुल दुबौलिया व कप्तानगंज क्षेत्र के मनोरमा नदी पर छपिया और ऐंडेगवा गांव के मध्य लोकनिर्माण विभाग से बनाया गया है। संवाद