फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवनिर्मित पुलिस बूथ बरदहिया का लोकार्पण

Sun, 31 Aug 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के बरदहिया बाजार में बने पुलिस बूथ का एसपी अभिनंदन ने शनिवार को लोकार्पण किया। एएसपी ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे एसपी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस पुलिस बूथ की स्थापना को एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि इस बूथ की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। यह बूथ न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाद में अधिकारियों ने टीम के साथ पाॅलिटेक्निक चौराहा(पुरानी बस्ती) पर पैदल गस्त करते हुए शान्ति सुरक्षा का एहसास कराया। पुरानी बस्ती थाने के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें