फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैकौलिया थाने के नवनिर्मित गेट का हुआ लोकार्पण

Sun, 09 Jul 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना में नवनिर्मित गेट और चहारदीवारी का शनिवार को लोकार्पण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया। इसके बाद फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि जन सहयोग की बदौलत थाना गेट, बाउंड्रीवाल, थाना परिसर में इंटरलॉकिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य यहां संभव हो सका है। स्पष्ट है आम नागरिकों की आत्मीयता पुलिस के प्रति बढ़ी है। उन्होंने थाना भवन को नया स्वरूप देने में सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों की प्रशंसा की। यहां पूर्व में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और दुर्गेश कुमार पांडेय के योगदान की भी सराहना हुई। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया। थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीओ सिटी आलोक प्रसाद, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें