फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों का गिरोह चलाने वाला इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों का गिरोह चलाने वाला इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- नाबालिग लड़कों के जरिए शहर में मोबाइल फोन चोरी कराने का आरोप
- वाल्टरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा कोतवाली क्षेत्र का प्रियांशु
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चोरी करने वालों का गिरोह संचालित करने वाले 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्घ कोतवाली थाने में नौ नवंबर को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार था।
मुकदमे की विवेचना वाल्टरगंज थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह को सौंपी गई थी। योगेश सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमे में कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह निवासी प्रियांशु उर्फ सीटू, शुभम गौड़, महहनडीह निवासी सोनू और कंजरटोला निवासी राजू गौड़ शामिल थे। इनमें से प्रियांशु उर्फ सीटू को थाना क्षेत्र के औसापुर के पास से बुधवार दोपहर सवा 11 बजे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी प्रियांशु कोरोना के दौरान 24 दिसंबर 2020 को डाक्टर विनोद सचान के घर से एक लाख 70 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी, 23 अगस्त 2021 को जामडीह में मोबाइल की दुकान में लैपटॉप आदि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने 29 अगस्त 2021 को इसके गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिनमें तीन बाल अपचारी शामिल थे। उनके पास से चोरी की 11 मोबाइल फोन, लैपटॉप, ज्वेलरी, सिक्के आदि बरामद किए गए थे। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़कों का गिरोह बनाकर चोरी करवाते थे। एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें