फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऐसे तो शून्य नहीं हो पाएगा बिजली का बिल... उपभोक्ता नहीं दिखा रहे रुचि

Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- टीएफआर रिपोर्ट के बाद भी नहीं लगवा रहे सोलर पैनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकार बिजली उपभोक्ताओं का मासिक बिल शून्य करने के उद्देश्य से ग्रिड कनेक्टेड सोलर योजना चला रही है। लेकिन इसका लाभ अभी तक किसी उपभोक्ता ने नहीं लिया है। विद्युत निगम के अभियंता बताते हैं ऑनलाइन आए करीब नौ सौ आवेदनों का सर्वे कर रिपोर्ट लगा दी गई है। अब आगे जब उपभोक्ता पैनल लगवाएंगे तभी कार्य आगे बढ़ेगा।
ग्रिड कनेक्टेड सोलर पैनल लगवाने में आवेदन कर चुके उपभोक्ता रुचि नहीं नहीं ले रहे हैं। विद्युत निगम को करीब नौ सौ उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं के परिसर की जांच कराया। सभी के परिसर पैनल लगाए जाने के लिए उपयुक्त पाए गए। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन लगा दी गई। अब इसके बाद उपभोक्ताओं स्वयं अपने पसंद की कंपनी के पैनल लगाने के लिए संबंधित प्रोपराइटरों से संपर्क कर उनके साथ अनुबंध करना होगा। यहीं आकर कार्य बाधित हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि दो किलोवाट का पैनल लगवाना है। इसके लिए करीब 1.30 लाख रुपये की जरूरत है। अभी इतने रुपये नहीं हैं, इसलिए पैनल नहीं लगवा पा रहा हूं। यही दशा अन्य उपभोक्ताओं की भी है। उनके पास पर्याप्त रुपये न होने के कारण वह ग्रिड कनेक्टेड सोलर नहीं लगवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों पर टीएफआर रिपोर्ट लगाई जा चुकी है। अब उपभोक्ता पैनल लगवाकर सत्यापन के लिए ऑनलाइन प्रपत्र अपलोड करें। तब निगम के अभियंता जांच कर अनुदान की स्वीकृति देंगे।
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें