फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर में अब इंफ्रारेड थर्मामीटर से होगी कोरोना संदिग्धों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर में इंफ्रारेड थर्मामीटर से होगी कोरोना संदिग्धों की जांच
विज्ञापन

अब तक 1977 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
297 ने पूरी की 14 दिन की क्वारंटीन अवधि
गौर(बस्ती)। सरकार के पहल पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गौर सीएचसी पर और बेहतर सुविधा की शुरुआत की है। अब क्षेत्र के संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच इंफ्रारेड थर्मामीटर से की जाएगी। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने दी है। बताया कि कोरोना वायरस के चलते बड़े शहरों को छोड़कर गांव में पहुंचे लोगों की लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच कर रही है। अब तक 1977 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 297 लोगों ने क्वारंटीन के दौरान 14 दिन का समय पूरा कर लिया है। मरीजों की सुविधा के लिए सीएचसी पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अधीक्षक ने बताया कि मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित रखते हुए विभाग ने अस्पताल पर दो इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया है। अब इसी मशीन के जरिए संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। इससे स्वास्थ्यकर्मी भी सुरक्षित रहेंगे और पारदर्शिता के साथ जांच भी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें