सेमरियावां। रक्शादेवई में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रामसभा की भूमि को कब्जामुक्त कराया। उपजिलाधिकारी सदर हृदयराम तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राज शेखर पाण्डेय के साथ राजस्व टीम और पुलिस बल ने गाटा संख्या-149/0.100 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि को सुरक्षित किया। उपजिलाधिकारी हृदयराम तिवारी ने बताया कि उक्त भूमि ग्रामसभा की संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अनाधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।