बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के डहडा गांव में सिरफिरे भतीजे ने अपने वृद्ध चाचा की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। चाचा ब्रह्मदेव शुक्ल भोर में अपने बाग में महुआ बीनने गए थे। इसी बीच भतीजा राघवेंद्र वहां पहुंचा और चाचा पर हमला बोल दिया। चोट लगने से चाचा जमीन पर गिर गए।
इसके बाद राघवेंद्र ने उनके सिर पर पत्थर व ईंट से कूच दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।