अवैध मिट्टी, बालू लदी तीन ट्रॉली पकड़ी गई
विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के पटखापुर हाईवे अंडरपास के समीप क्षेत्र भ्रमण के दौरान खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी ने मिट्टी लदी दो और बालू लदी एक ट्रॉली पकड़ी।
पूछताछ में अवैध खनन कर ढुलाई करने का मामला पाया गया। तत्काल स्थानीय पुलिस बुलाकर तीनों ट्रॉलियों को उनके हवाले कर दिया।
खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी ने बताया कि मिट्टी ठेकेदार छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव निवासी विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं चालक बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी विनोद यादव के साथ ही आजमगढ़ जिले के देवीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कठवा गांव निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा पर कार्रवाई की गई है। सभी वाहनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।