बीएसए की जांच में संचालित होते पाया गया गैर मान्यता स्कूल
बस्ती। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बृहस्पतिवार को बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां एक स्कूल बगैर मान्यता के संचालित होता मिला। बीएसए ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा अर्थदंड की पत्रावली भेजने का निर्देश बीईओ को दिया है।
बीएसए ने बताया कि अगौना न्याय पंचायत के अंतर्गत बिना मान्यता के एचएलवाई एजूकेशनल पब्लिक स्कूल अगौना का संचालन हो रहा है। गैर मान्यता संचालित स्कूल को बंद किए जाने के लिए ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने प्रबंधक को दो बार नोटिस दिया, मगर स्कूल बंद नहीं किया गया। जांच में स्कूल खुला पाए जाने पर संबंधित के प्रबंधक पर बीएसए ने कार्रवाई के लिए बीईओ को निर्देशित किया है।