बस्ती। धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ शहर में पैदल गश्त किया।
भारतीय स्टेट बैंक गांधीनगर मुख्य शाखा के पास सुरक्षा प्रबंध की आईजी ने जांच की। आईजी ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सदर विनय चौहान, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, पुरानी बस्ती के थानेदार महेश सिंह और महिला थानाध्यक्ष के साथ शहर की दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया गया। सभी पुलिस कर्मी सतर्क पाए गए। आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। संवाद