हर्रैया थाना परिसर में प्रवेश द्वार का आईजी आरके भारद्वाज और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया लोक
हर्रैया। आईजी आरके भारद्वाज ने हर्रैया थाने की नवनिर्मित बाउंड्री व प्रवेश द्वार का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय के अलावा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आईजी ने नारियल तोड़कर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलापट का अनावरण किया। इस दौरान मनवर महोत्सव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र दिया गया। संबोधन में आईजी ने कहा के व्यक्ति की पहचान कार्य और व्यवहार से होती है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सृजनात्मक सोच के चलते ही वह जनता के बीच अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ध्रुवनारायन, संगल चौहान, परशुराम सिंह मुन्ना, अर्जुन सिंह, धर्मध्वज सिंह, छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडे, नवागत प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।