बनकटी। नगर पंचायत के शंकर नगर वार्ड में समाजसेवी मोहम्मद हसन ने बुधवार को रमजान-उल-मुबारक के 28वें रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शाम करीब पांच बजे दर्जनों रोजेदारों ने उपस्थित होकर मगरिब की अज़ान के साथ रोजा इफ्तार किया । रोजा इफ्तार में शामिल क्षेत्र के दर्जनों अकीदतमंदों ने अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। वहीं कारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। संवाद