फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज डीजे बजाया तो दर्ज होगा केस

Sun, 15 Oct 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागारमें डीएम अंद्रा वामसी एसपी गोपाल कृष्ण चौधरीअ​धिकारियों के साथ बैठक किया।
विज्ञापन
कार्रवाई की जद में आएंगे डीजे संचालक व आयोजन समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन

प्रशासन ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने के लिए हुआ सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुर्गा पूजा, दशहरा त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रत्येक वाहन पर अधिकतम दो डीजे लगाए जा सकेंगे, जिसकी आवाज 60 डेसिमल से अधिक नहीं होगी। निर्देश का उल्लंघन करने पर डीजे संचालक एवं आयोजन समिति पर एफआईआर होगा।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल सफाई के लिए एक व्यक्ति को तैनात रखेंगे, डस्टबिन रखेंगे तथा नियमित सफाई पर ध्यान देंगे। बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए उन्होंने बिजली निगम को निर्देश दिए। कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए पिछले वर्षों की भांति सभी घाट पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा के लिए दो वालंटियर रात में भी तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं से कोई सूचना मिल रही है तो किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जिले में 2241 दुर्गा पूजा प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं। बस्ती नगर में 385 प्रतिमाएं हैं। कुल 12 स्थान पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। पांच स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। 24 अक्तूबर को बस्ती नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 27 अक्तूबर को मुस्लिम भाइयों की ओर से 11वीं शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 25 अक्तूबर को किया जाएगा। नगर क्षेत्र की 385 प्रतिमाओं का विसर्जन 30 अक्तूबर को होगा। प्रतिमा विसर्जन के लिए अमहट घाट सहित कुल 162 स्थान चिह्नित हैं। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, पुनीत दत्त ओझा, सरदार जगबीर सिंह, राजकुमार पांडेय, पंकज सोनी, बाबूराम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें