फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चे नहीं आए स्कूल तो गुरुजी का कटेगा वेतन

Fri, 24 Nov 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक नेता बोले-प्रधान व अभिभावकों की भी तय हो जवाबदेही
विज्ञापन

घरेलू कामकाज की वजह से कई बार स्कूल नहीं आते हैं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में यदि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रही तो न सिर्फ प्रधानाध्पापक, बल्कि शिक्षक भी जवाबदेह होंगे। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
हाल में विद्यार्थियों की कम उपस्थित पर अफसरों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के लिए शिक्षा चौपाल भी लगाई जा रही है। शिक्षक व प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों के घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील कर रहे हैं। हालांकि शिक्षक नेता इसका विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला बताते हैं कि यदि विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं तो इसके लिए शिक्षक कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन

यदि शिक्षक स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को न पढ़ाए तो वह जिम्मेदार माना जाएं, यह बात समझ में आती है। विद्यार्थियों के नियमिति स्कूल न आने पर प्रधान और अभिभावकों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। शिक्षिका प्रमिला बताती हैं कि तमाम बच्चे घरेलू कामकाज की वजह से विद्यालय नहीं आते हैं। उनके अभिभावकों से संपर्क करने पर पता चलता है कि आज घर में फलां काम था, इसलिए बच्चे को स्कूल नहीं भेज पाए।
विज्ञापन

...
कोट
विद्यार्थियों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसका असर दिख रहा है। उनकी उपस्थिति में सुधार हो रही है। महानिदेशक का आदेश प्राप्त हुआ, इससे शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है। आदेशानुसार जवाबदेही तय की जाएगी।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें