फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फैमिली आईडी की तैयारी, 25 हजार सरकारी कर्मी सूचीबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत 25711 कर्मचारियों के लिए परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी तैयार होगी। इसके लिए एनआईसी की ओर से परिवार पहचान पत्र के नाम से एक पोर्टल तैयार किया गया है। कर्मचारियों का डाटा इस पर अपलोड होगा।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि उनकी ओर से सभी विभागों, उपायुक्तों के साथ ही विभागाध्यक्षों को भी पत्र जारी कर दिया गया है। फैमिली आईडी सभी कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से बननी है। एसडीएम व बीडीओ को अधिकृत किया गया है। सभी अधिकारियों को तय समय के अंदर डाटा अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए इसे जरूरी कर दिया है। डीएम ने बताया कि पहले कर्मचारियों के आईडी बनेंगे, फिर आम नागरिकों के फैमिली आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक परिवार का फैमिली आईडी बनाया जाना है। जिस स्थान पर जो रहता है, उसका फैमिली आईडी कार्ड उसी स्थान से बनेगा। इसके लिए आवेदक की ओर से आवेदन के बाद उसका भौतिक रूप से सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारकों को फैमिली आई कार्ड बनवाने के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। राशन कार्ड ही फैमिली आईडी कार्ड में परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें