फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्फ सी चुभी शीतलहर... कांप उठे लोग

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को घना कोहरा होने के चलते दृश्यता रहेगी शून्य
विज्ञापन

- पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते चल रही बर्फीली पछुआ हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में शीतलहर व ठिठुरन बढ़ गई है। स्थिति यह है कि घर के अंदर रहने पर भी हाथ पांव ठंड से सुन्न पड़ जा रहे हैं। शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सुबह घना कोहरा होने के चलते शीतलहर बर्फ सी चुभती रही। बर्फीली पछुआ हवा से कंपकंपी हो रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ठंड अभी और भी बढ़ेगी। बताया कि पश्विमी विक्षोभ की सक्रियता और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ी हुई है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पछुआ हवा बर्फ सी चुभ रही है। लिहाजा, कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम से ही शीतलहर शुरू हो गई थी। जिससे न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि रविवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। वातावरण में नमी 95 प्रतिशत रहेगी। घना कोहरा होगा। जिससे सुबह दृश्यता शून्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें