फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में गूंजीं या हुसैन की सदाएं, बयां की गईं कर्बला की दास्तान

Sun, 14 Jul 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती में पांचवी मोहर्रम के मौके पर रात में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अंजुमने-हैदरी हल्लौर ने नौहा ख्वानी व मातम किया। या हुसैन की सदाओं से गलियां गूंज रही थीं। अल्लाहू अकबर की सदाओं के साथ जुलूस आगे बढ़ रहा था। पुरानी बस्ती में चार मोहर्रम से आठ मोहर्रम तक प्रतिदिन जुलूस का आयोजन किया जाता है।
जुलूस का आयोजन पुरानी बस्ती के अंजुमन मोईनुल इस्लाम सहयोग से होता है। अंजुमन के सचिव मुस्तफा हुसैन ने बताया कि पांचवी मोहर्रम का जुलूस अंजुमन से शुरू हुआ। यहां से निकलकर जुलूस जामा मस्जिद होते हुए दक्षिण दरवाजा पहुंचा। यहां से जुलूस चिकवा टोला, मंगल बाजार, करुआ बाबा, नई बाजार, सुर्ती हट्टा चौराहा होते हुए गंतव्य पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस के रास्ते में सजावट की गई थी। रोड लाइट के साथ जुलूस चल रहा था। अंजुमने हैदरी हल्लौर के मातमी दस्ते ने कर्बला की घटना को बयान करते हुए नौहा पेश किया। शाहिद ने सलाम पेश किया। मुल्क व कौम की सलामती की दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में परंपरागत तरीके से ढोल-ताशे बजाए जा रहे थे। जुलूस के आगे अखाड़ा चल रहा था। इसमें नौजवान लाठी-डंडा आदि से कला का प्रदर्शन कर रहे थे। मोहर्रम में अखाड़े का चलन काफी पुराना है। इस अखाड़े में वह युवा हिस्सा लेते हैं, जिन्होंने किसी प्रकार की कला सीखी हो। इसमें शामिल युवा इस बात का संदेश देते हैं कि कर्बला के मैदान में अगर हम होते तो इमाम हुसैन की मदद के लिए जरूर जाते। हसरत अली, मो. अफजल, रमजान अली, मो. हनीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
गांधी नगर में निकला जुलूस
- पांचवी मोहर्रम की रात में गांधी नगर में ताजिये का जुलूस निकाला गया। गांधी नगर पुलिस चौकी के पास स्थित पूर्व सचिव मो. उमर के आवास से जुलूस निकाला गया। यहां से निकलकर जुलूस दरिया खां स्थित चौराहा पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद जुलूस वापस होकर टाउन क्लब के पास पहुंचा। पूर्व सचिव गुमनाम के आवास पर जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर मर्सिया व नौहे की सदाएं गूंज रही थीं। अखाड़े में युवाओं ने कला का प्रदर्शन किया। मोहर्रम कमेटी गांधी नगर के सचिव मो. शोएब आजम ने बताया कि दशकों से मोहर्रम के अवसर पर जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। फारूक इस्लाम, सैफुद्दीन, मो. इरफान, चानू भाई, सोनू, मोनू, अल्केश, गुड्डू, सेराज आदि जुलूस में शामिल रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें