बस्ती। पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही महिला दो महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। उसका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने की जगह टाल-मटोल कर रही है। आईजी को पीड़िता ने मंगलवार को प्रार्थनापत्र दिया है। कहा है कि उसके पति खाना बनाने का काम करते हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में उनका एक दोस्त घर आने-जाने लगा। 30 अप्रैल को उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद