बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता सना बेगम ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में क्षेत्र के परसा जप्ती निवासी हफीजुर्रहमान से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पति समेत ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति ने 2023 में उनसे छिपाकर उन्नाव में गौसिया नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली है। जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोग उनका जेवर, दहेज में दी गई बाइक आदि ले जाकर उन्नाव में रहने लगे। पुलिस ने पति के अलावा सास कमरून्निशा, ननद सादीया खातून, देवरानी सबीना खातून और जुनैदुर्रहमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद