फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये के लिए पति को मौत के घाट उतारा

Sun, 19 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राजमणि की फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव में हुई वारदात
विज्ञापन




जमीन बेचने को लेकर महिला का पति से हुआ था विवाद

बरामदे में खून से लथपथ मिला शव, परिवार के लोग फरार



संवाद न्यूज एजेंसी



परशुरामपुर(बस्ती)। रतनपुर गांव की महिला ने जमीन बेचकर मिले रुपयों के लिए पति को गड़ासे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह खून से लथपथ शव उसके बरामदे में मिला। गांव वालों की सूचना पर परशुरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोग फरार हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी राजमणि पत्नी प्रभावती व दो बेटों सूरज व आशीष के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक माह पहले राजमणि गांव आ गया। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले राजमणि ने अपनी एक बीघा जमीन बेच दी थी। इसकी जानकारी होने पर चार दिन पहले राजमणि की पत्नी प्रभावती भी गांव आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि जमीन बेचने से मिले रुपयों को लेकर विवाद होने लगा। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के बीच करीब दो बजे रात को प्रभावती ने धारदार हथियार से पति राजमणि पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी घर से फरार हो गई। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि राजमणि के चचेरे भाई सुकई पुत्र जगराम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें