बस्ती। बहादुरपुर क्षेत्र के पोखरनी निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार से डीएम कार्यालय के निकट ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराएगा तब तक अनशन जारी रहेगा। आयुक्त, डीएम, एवं सीडीओ को दिए प्रार्थना पत्र में सुरेश ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लगातार मनमानी की जा रही है। शिकायत करने पर धमकियां भी मिल रही है। उन्होंने अपने को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का वंशज भी बताया। कहा कि पूर्व में उच्चाधिकारियों को शपथ पत्र के साथ अनेक प्रार्थनापत्र दिए लेकिन, अब तक जांच नहीं शुरू हो सकी है। ग्राम प्रधान के प्रभाव के आगे प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मनरेगा योजना में जेसीबी के उपयोग, फर्जी हाजिरी, संविदाकर्मी के नाम से मस्टररोल, तालाब की मिट्टी बेच लेने, अधूरे तालाब की खुदाई के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। संवाद