फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 02 Jan 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। नंदनगर चौरी गांव के पास सोमवार रात नहर कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इससे गन्ना किसानों काे संकट का सामना करना पड़ सकता है। पानी भरने से गांव के चकमार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

किसान जोखू, छठी दीन, काली प्रसाद, ओम प्रकाश, विजय मौर्या, ओम प्रकाश, रमेश कोहार, मदन बरई आदि ने बताया कि गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह से डूब गई है। गन्ने के खेत में पानी भरने से कटाई मुश्किल हो जाएगी। बताया कि सुबह जब किसान खेतों की तरफ घूमने गए तो नहर कटने की जानकारी हुई। इसके बाद सिंचाई खंड को सूचना दी गई।
किसान विजय मौर्या ने बताया कि सुबह करीब सात बजे इसकी जानकारी हुई। अवर अभियंता निशा वर्मा ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। कटी नहर को ठीक कराया जा रहा है। पानी का बहाव रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें