फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से सौ बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख

Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के बोदवल पूर्वी सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से बढ़या, गूदी और रामपुर गांव के सिवान तक के गेहूं के डंठल जल गए। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भूसा बनाने के लिए लगभग 100 बीघा खेत में छोड़े गए डंठल जल गए। वहीं गूदी तिराहे के पास सड़क से सटे बांस की खूंटी जल कर अहरा- बनकटी मार्ग पर गिर गई। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। राधेश्याम चौधरी, गोली यादव, ओम प्रकाश यादव, भूल्लूर सिंह, गुड्डन गौड, महेंद्र सिंह के डंठल जल गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें