फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह से ही उमस और तपिश.. चार साल का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 20 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तेज धूप के कारण कपड़ा ओढ़ कर जाते युवक।
विज्ञापन
- दोपहर में सूनी रहीं सड़कें, शाम के समय बाजारों में दिखी चहल पहल
विज्ञापन

- रेगिस्तानी इलाकों की शुष्क और गर्म हवा प्रवेश करने से बढ़ रही तपिश
संवाद न्यूज एसेंसी
बस्ती। गर्मी ने चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार सुबह 5 बजे से ही उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया। तेज पुरवा हवा भी उमस व गर्मी से राहत नहीं दिला पाई। चिलचिलाती धूप के कारण बाजार से रौनक गायब रही। इससे पहले 19 मई 2020 में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान स्थिर रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
जिले में 16 मई से गर्मी तेवर दिखा रही है। दिनभर चिलचिलाती धूप के कारण पशु-पक्षियों सहित हर कोई परेशान दिख रहा है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सुबह 11 बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा जा रहा है। दुकानों से ग्राहक नदारद रहने के कारण संचालक शटर गिराकर दोपहर में घर चले जा रहे हैं, जो सड़कों पर दिखे वह छांव खोजते हुए नजर आए। शाम चार बजे के बाद ही सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। इससे सप्ताहभर राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। विशेषज्ञ इस साल गर्मी का नया रिकॉर्ड बनने के आसार जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि रेगिस्तानी इलाकों की शुष्क और गर्म हवा प्रवेश कर रही है। लिहाजा, नमी का स्तर गिरता जा रहा है और तपिश बढ़ रही है। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान में अचानक 4 डिग्री की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सप्ताहभर तक इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।
विज्ञापन


चार सालों में 19 मई काे रिकॉर्ड किया गया तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2020 43.0 28.0
2021 41.5 25.0
2022 41.0 25.5
2023 42.2 27.0
-
हफ्तेभर का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
12 मई 36.0 22.0
13 मई 37.0 25.0
14 मई 38.0 25.0
15 मई 39.5 24.0
16 मई 40.5 23.5
17 मई 41.5 24.5
18 मई 43.0 28.0
-
सुबह 11 से शाम चार बजे तक न निकलें बाहर
सीएमओ रमाशंकर दुबे ने बताया कि तापमान बढ़ने से लू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से निकलने से बचना चाहिए। बताया कि उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को चाहिए कि तला-भुना व बासी खाने से परहेज करें। जितना हो सके बाहर के खाने से परहेज करें। हरी सब्जियां, खीरा, तरबूज, खरबूज आदि का सेवन अधिक करें।

गर्मी से बचाव के लिए करें अमल-
- 5-6 लीटर पानी पिएं, हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पिएं। बाजार के जरूरी कार्य सुबह और शाम को निपटाएं।
- बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें, सिर-कान ढकें और चश्मा जरुर लगाएं।
- बाजार के भोजन, फास्ट फूड और तेल चिकनाई युक्त भोजन से बचें। चाय-काॅफी, ध्रूम्रपान, तंबाकू और शराब का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें