रिहायशी झोपड़ी में आग लगने जलकर नष्ट हुआ घर का सामान। संवाद
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मजगवां के राजस्व गांव सेमरा में रिहायशी झोपड़ी में मंगलवार की रात अचानक आग लग जाने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सेमरा की रहने वाली दुर्गावती रिहायशी झोपड़ी में निवास करती है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनके घर में आग लग गई। आग की भयानक लपटों को देख ग्रामीण एकत्र होकर उसे बुझाने का प्रयास करने लगे मगर कामयाबी नहीं मिल सकी और घर में में रखा गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। दुर्गावती ने बताया कि आग से उनके घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया। संवाद