फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीखी धूप व उमस ने बढ़ी परेशानी, 24 घंटे में बारिश के आसार

Tue, 16 Jul 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 24 घंटे में बारिश हो सकती बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को उमस व चिपचिपाती गर्मी से हर कोई परेशान दिखा। ऐसे में लोग बारिश की आस लगाए रहे। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए तो लोगों को बारिश की आस जगी। लेकिन बाद में फिर से तेज धूप हो गई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें