फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में प्रभावी भूमिका निभाते हैं छात्रावास

Sun, 10 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भारतीय ​​शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव दिनेश को सम्मानित करते पक्कीबाग गोरखपुर के प्रधानाचार्य
विज्ञापन
बस्ती। छात्रावास छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में अत्यंत प्रभावी भूमिका का निर्वाह करते हैं। छात्रावास की व्यवस्था छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए है। उक्त बातें विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में आयोजित त्रिदिवसीय क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख एवं प्रधानाचार्य अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में कही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि हमारे देश में छात्रावास की व्यवस्था छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए की जाती है। छात्रावास छात्रों के शैक्षिक उन्नयन में प्रभावी भूमिका का निर्वाह करते हैं। ये छात्र समाज के विभिन्न परिवारों से आते हैं। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को कई समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। छात्रावास में विद्यार्थियों में सहानुभूति, परोपकारी व्यवहार, भावुक स्थिरता आदि गुणों का विकास होता है और यह उनके समाजीकरण का द्वार खोलती है।
भारतीय शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव एवं प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश ने कहा कि छात्रावासी छात्रों को नित्य नए विचार सीखने को मिलता है। यहां के छात्र अन्य छात्रों की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र व आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें व्यवहारिक ज्ञान बहुत होता है। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तहत संचालित आवासीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व छात्रावास प्रमुख आचार्य हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर रामनाथ गुप्त, राम सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें