फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पॉवर लिफ्टिंग, बाॅक्सिंग, कुश्ती में मेजबान बस्ती चैंपियन

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती की विजेता टीम के साथ आईजी आरके भारद्वाज। 
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष), कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, बाडी बिल्डिंग एवं कबड्डी, आर्म रेसलिंग, पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वर्ष-2023 का मंगलवार शाम को समापन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष व महिला कुश्ती, पुरुष व महिला बॉक्सिंग की प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जनपद बस्ती ने 24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा सिद्धार्थनगर ने 23 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता महिला वर्ग में बस्ती ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा गोरखपुर ने 14 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में कुशीनगर ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा सिद्धार्थनगर ने 14 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर 21 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं बस्ती ने 19 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में बस्ती ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा देवरिया ने 21 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में देवरिया ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर ने 13 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाक्सिंग पुरुष वर्ग में बस्ती ने 28 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाक्सिंग महिला वर्ग में बस्ती ने 32 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा गोरखपुर ने 18 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में बस्ती ने 15 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा बलरामपुर ने 10 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कुशीनगर ने 25 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा गोरखपुर ने 23 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




विजेता टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर देकर सम्मानित किया। मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक परसाद, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान, क्षेत्राधिकारी रूधौली प्रीति खरवार, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय आदि मौजूद रहे।



- प्रतियोगिता में जोन की 10 टीमों गोरखपुर कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर की टीम ने भाग लिया। आईजी आरके भारद्वाज ने प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण किया।

-

निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल

- कुश्ती क्लस्टर में एसआई रामानंद यादव, कोलाहल यादव, जगदीश यादव, हेड कांस्टेबल जयकुमार चौरिसया, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मपाल यादव, कबड्डी में वसीम अकरम, अमन सिंह, मो हसनैन, राहुल निषाद, रमेश चौधरी, दीप प्रताप सिंह एवं क्रीडा अधिकारी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें