फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डयूटी पर तैनात होमगार्ड गश खाकर गिरा

Mon, 30 Mar 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाने में संतरी की ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सोमवार सुबह अचानक गश खाकर गिर पड़ा। इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में होमगार्ड चंद्रभान दुबे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। इस संबंध में थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ढूंनमुन विश्वकर्मा ने बताया कि होमगार्ड चंद्रभान दुबे की ड्यूटी थाने के दीवान ने लगाई गई थी, जो कि इंसास राइफल के साथ सुबह नौ बजे से खड़े थे। अचानक उन्हें पसीना आने लगा और गश खाकर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें