फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होमगार्ड ने हेड कांस्टेबल पर लगाया पीटने का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाने पर तैनात होमगार्ड जवान ने हेड कांस्टेबल पर पटक कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र होमगार्ड का जवान है। उसकी ड्यूटी प्रयागराज में कुंभ मेले में लगी है। 15 दिसबंर को प्रयागराज ड्यूटी करने गया था और वहां अचानक बीमार हो गया तो वापस भेज दिया गया। 18 दिसंबर को जब शाम पांच बजे वाल्टरगंज थाने पर आमद कराने गया तो वहां पर पहले से खड़े हेड कांस्टेबल राकेश यादव ने महिला कांस्टेबल से आमद नहीं करने को कहा। इसका विरोध करने पर हेड कांस्टेबल ने थाना परिसर में ही खड़ंजे पर पटक कर मारने लगा और बेल्ट से भी मारा। पैंट में रखे पर्स को निकाल कर तीन सौ रुपये भी निकाल लिया। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत को संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें