बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दशहरा का अवकाश पहले से स्वीकृत है। इस प्रकार शुक्रवार और शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को भी जोड़ लें तो सरकारी कर्मियों को एक साथ तीन दिन का छुट्टी बिताने का मौका मिल गया है। सूचना विभाग से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। संवाद