फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कल से होली स्पेशल ट्रेन की मिलेगी सुविधा

Thu, 14 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली त्योहार पर एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 15 मार्च से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे बड़े शहरों से त्योहार पर घर आने वालों को राहत मिलेगी।

होली के चलते दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे बड़े शहरों से बस्ती-गोरखपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट फुल हो चुके हैं। 150 से 200 के बीच वेटिंग चल रहे हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 15, 22 व 29 मार्च को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर से यह ट्रेन 16, 23 एवं 30 मार्च को जाएगी। होली स्पेशल ट्रेन चलाने से यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएंगे। इस ट्रेन में 21 कोच लगाए जाएंगे। इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, एलएसएलआरडी के एक तथा साधारण द्वितीय श्रेेणी के तीन कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


...
कोट

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संचालन तीन फेरो में किया जाएगा।इसमें 21 कोच लगाए गए हैं। स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क, अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें