फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होलाष्टक शुरू, आज उदय होंगे शनि, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ राशियों के लिए ज्योतिषियों ने यह परिवर्तन नहीं माना शुभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 25 मार्च को पड़ रही होली के लिए रविवार से होलाष्टक शुरू हो गया है। जो आठ दिन तक रहेंगे। इसमें राशियों के परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस साल होलाष्टक में कुछ राशियों के लिए शनि, सूर्य और राहु शुभ नहीं माने जा रहे।
ज्योतिषाचार्य पंडित मोहित मिश्र ने बताया कि 18 मार्च को शनि उदय होंगे। शनि का उदय कुंभ राशि में हो रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 14 मार्च को सूर्य गोचर करके मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। मीन राशि में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बनने जा रहा है। यह ग्रहण योग ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इस कारण शनि, सूर्य और राहु का दुष्प्रभाव कुछ राशि पर पड़ेगा।
विज्ञापन

..
इनके लिए प्रतिकूल होलाष्टक
मकर राशि : होलाष्टक की अवधि में कई क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
कुंभ राशि: जातकों को होलाष्टक के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्तम माना गया है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें, आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

...

इन राशियों को मिलेगा लाभ-
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह: इन राशियों के जातकों के लिए होलाष्टक का समय शुभ रहेगा। उन्हें करियर, धन और स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है।
तुला, वृश्चिक : इन राशियों के जातकों को भी होलाष्टक के दौरान कुछ लाभ मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन, व्यवसाय में वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें