संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। हर्रैया पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह हर्रैया और सोनहा क्षेत्र से बाइक चोरी करता था। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी पर चोरी, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस के केस दर्ज हैं।
हर्रैया के बड़हर कला गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि सात जनवरी को गांव के वीरेन्द्र वर्मा और एक अन्य अज्ञात उनकी बाइक चोरी कर लिया। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व में भिरिया बाजार में दुकान के गेट के सामने खड़ी बाइक रात में चोरी हो गई थी। सोनहा क्षेत्र के पिटाउट गांव के मनोज कन्नौजिया ने तहरीर दिया था। दोनों केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी। मंगलवार की देर रात मुरादीपुर चौराहे पर बड़हर कला निवासी वीरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया।