बस्ती। हर्रैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को नशीनी दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एचएस राज पांडेय उर्फ राज बहादुर पांडेय 38 निवासी हरिरहिया (सिपाही टोला) को एनएच 27 से बेलाड़े शुक्ल की तरफ जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्रतिबंधित एवं नशीला दवा अल्प्राजोलाम 170 टेबलेट बरामद हुआ है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार एचएस को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।