न्यू इकरा स्कूल में वितरित किया गया परीक्षा फल।
बस्ती। न्यू इकरा पब्लिक स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। प्रबंधक डा. अजीज आलम, डायरेक्टर अयाज अहमद ने कहा कि जिन्हें कम अंक मिले हैं, वे और परिश्रम करें। प्रधानाचार्य जेबा शाहीन ने बताया कि स्कूल टापर गर्ल अलीजा फातिमा को 99.66 और टापर ब्वाय अनस असद को 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। न्यू इकरा पब्लिक स्कूल की जेनब, नबीला, जरीन, तसलीम, हाफिज शहादत, मो. आसिफ आदि ने सफल छात्रों काे प्रोत्साहित किया। संवाद