फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोविड के बाद ओपीडी में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़... रिकाॅर्ड टूटा

Tue, 24 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सबसे अधिक 1351 मरीजों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

ओपीडी में दिखी ठसाठस भीड़, ज्यादातर वायरल-संक्रमण के मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में कोविड काल के बाद सोमवार को पहली बार ओपीडी में सर्वाधिक मरीज पहुंचे। 1351 मरीजों का ऑनलाइन पंजीयन हुआ। इसमें ज्यादातर वायरल बुखार, मलेरिया, निमोनिया के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा दाद, खुजली एवं नेत्र संक्रमण के मरीज देखे गए। ओपीडी मरीज और तीमारदारों से ठसाठस भरी रही। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा थी।
मौसम में उतार-चढ़ाव बुजुर्ग, बच्चे, जवान सभी को बीमार कर रहे हैं। सुबह-शाम नरमी और दिन में भीषण उमस एवं तल्ख धूप के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों वायरल संक्रमण ज्यादा फैला हुआ है। दो-तीन दिन हल्के बुखार आ रहे हैं। इसके बाद यह निमोनिया, मलेरिया या टाइफाइड में तब्दील हो जा रहा है। यह बीमारी शरीर को कमजोर बना दे रही है।
विज्ञापन

साप्ताहिक छुट्टी रविवार के अगले दिन सोमवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ती चली गई। सुबह 9 से दोपहर दो बजे के बीच 1351 मरीजों का पंजीकरण हुआ। कोविड के बाद पहली बार इतनी तादाद में मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इसके पहले इसी माह में 9 सितंबर को 1273 मरीज एक ही दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे थे।
..
मरीजों की भीड़ के आगे नहीं मिली फुर्सत
मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली। यहां डॉ. अंकित चतुर्वेदी, डॉ. रामजी सोनी पूरे दिन मरीजों को देखते रहे। डॉ. अंकित ने बताया कि अधिकतर मरीज मलेरिया एवं बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। यह मौसमी बीमारी है। इसमें सावधानी बरतकर बचाव किया जा सकता है। लोग अपने घर एवं आसपास सफाई रखें। मच्छरों के प्रकोप से बचें। पानी उबालकर पीएं। बताया कि यह बीमारी ठीक होने में एक सप्ताह लग रहा है। यदि बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
बाल रोेग विभाग में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि हाईग्रेड फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इनके इलाज में बहुत सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रतिदिन हाईग्रेड फीवर से पीड़ित 4 से 6 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। इस सीजन में आंखों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। सड़क पर चलने के दौरान धूल, गर्दा उड़कर आंख में पड़ने की वजह से लाली, कलबलाहट एवं पलकों पर सूजन की शिकायत आ रही है। नेत्र रोग विभाग में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

...
कोट
अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सक मुस्तैद है। दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
-डॉ. वीके सोनकर, एसआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें