फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलवे गेट तोड़ा

Thu, 20 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बभनान रेलवे फाटक पर बुधवार रात उस समय हादसा होते होते बचा, जब आरसीसी मिक्सर मशीन लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने रेलवे गेट तोड़ दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ बभनान ने चालक समेत ट्रैक्टर व मशीन को हिरासत में ले लिया।बुधवार की देर रात 9:40 बजे गोरखपुर से गोंडा की ओर जा रही रन थ्रू मालगाड़ी को हरा सिंगल दिया गया। स्टेशन मास्टर बभनान ने रेलवे गेट बंद करने के लिए गेट संख्या 222ए पर तैनात गेटमैन विवेक कुमार को नंबर दिया गया। गेटमैन रेलवे गेट बंद कर रहा था। इसी बीच गौरा चौकी से बभनान की ओर आरसीसी मिक्सर मशीन लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर रेलवे गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इसकी सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर व आरपीएफ बभनान को दी। गेट टूटने के कारण मालगाड़ी को आउटर सिग्नल पर खड़ा करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे गेट के पाइप को सीधा किया गया। तब जाकर गेट बंद हुआ फिर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ बभनान ने चालक समेत ट्रैक्टर व आरसीसी मिक्सर मशीन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें