फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैटरी चोर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाहनों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गा को एसओजी व थाना वाल्टरगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक चोरी की बैटरी व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी विनय चौहान ने बताया कि एसओजी व वाल्टरगंज पुलिस शनिवार रात करीब 9.15 बजे गौरा चौराहे के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर वाहनों की चेकिंग करने के दौरान बाइक में बैटरी बांधकर ले जा रहे संदिग्ध को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम मुखराम चौधरी निवासी जोधीजोत थाना रुधौली बताया। उसके विरुद्ध रुधौली, पुरानी बस्ती, कोतवाली, वाल्टरगंज एवं सोनहा थाने में चोरी, एनडीपीएस सहित एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें