फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Thu, 27 Jun 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम विभाग ने 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। चार दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से बुधवार को भोर में राहत मिल गई। बभनान क्षेत्र को छोड़कर जिले के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश का पानी कई जगहों पर सड़कों पर भर गया है। शहर के बड़ेवन पुल के नीचे, मालवीय मार्ग पर राहगीरों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी भरने से मुंडेरवा कस्बा जलमग्न हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें