बस्ती। मेडिकल काॅलेज व जिला अस्पताल में इन दिनों मौसम की तल्खी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों ओपीडी में 1200 से 1300 मरीज हर दिन आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम का प्रभाव सेहत पर है। वायरल फीवर, उल्टी दस्त के अलावा त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 1140 मरीज पहुंचे थे। यहां मेडिसिन विभाग व फिजीशियन कक्ष में लंबी लाइन लगी थी। इसमें 80 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर, उल्टी दस्त के थे। चिकित्सक ने बताया कि मौसम के चलते लोग वायरल फीवर खांसी जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि इस मौसम में शरीर पर दाने निकलते हैं।
धूप में निकलने से चेहरे पर भी सन वर्न का खतरा है। ऐेसे में चेहरा ढक कर ही सड़क पर निकलें।
-
मौसम के प्रभाव से कैसे बचें
मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि इस मौसम में खानपान का ध्यान रखें। बासी भोजन कतई न करें, कटे फल आदि न खाएं, संभव हो तो घर रात में हल्का भोजन लें। दिन में खूब पानी पीएं। क्योंकि पानी कम होने पर डिहाईड्रेशन का खतरा हो जाता है।