बस्ती। पटेल एसएमएच हास्पिटल एंड पैरा मेडिकल काॅलेज गोटवा की ओर से शिव भक्तों को 24 घंटे निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्सक व हाॅस्पिटल के प्रबंधक डाॅ. वीके वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों की सेवा के लिए डाॅक्टरोें और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। संवाद