फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा

Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने    विशेष संचारी रोग नियंत्रण को लेकर कि
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक संचालित है।
विज्ञापन

इसके तहत सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। सभी विभाग व्यवहार परिवर्तन के साथ प्रचार-प्रसार की व्यापक योजना बनाए। ताकि जन सामान्य तक सभी जानकारियां पहुंचाई जा सके। सीडीओ ने डीपीआरओ को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध जल उपयोग सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देशित किया कि आशाओं को लक्ष्य के सापेक्ष गृह भ्रमण करने को कहा जाए। संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. आरपी मिश्रा, एसीएमओ डाॅ. फखरेयार हुसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें