फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर में ढाई हजार कांवड़ियों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ियों की सेवा हेतु गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संसारीपुर चौराहे पर मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से तीन दिवसीय चिक्तिसा शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि बलराम त्रिपाठी की देखरेख में ट्रस्ट से जुड़े कर्मयोगियों की मदद से शिविर और भंडारे में अभी तक 2500 श्रद्धालुओं की सेवा की जा चुकी है। कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न पर्व पर इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश ओझा, मंजेश ओझा, संजय दुबे, सुभाष वर्मा, राम जनम वर्मा, अमरजीत प्रजापति, पुनीत मिश्रा, दुर्गेश निषाद, पवन मिश्रा, प्रदीप शुक्ला सहित क्षेत्र व जिले के कोने कोने से तमाम लोगों ने सेवा के साथ ही साथ उत्कृष्ट योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें