मानिकचंद। सांऊघाट ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय सिक्योरिटी गार्ड भर्ती शिविर में आए आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया। शिविर में चयनित सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी का प्रशिक्षण लखनऊ में दिया जाएगा। भर्ती अधिकारी शिव बक्स सिंह ने बताया कि ये एसआईएस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा कंपनी है। जिसमें चयनित जवानों को वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, सरकारी पेंशन, पीएफ, ग्रेच्युटी, वोनस, मेडिकल, इंश्योरेंस एवं बच्चों की पढ़ाई सहित सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। संवाद