फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 56 गर्भवतियों की जांची गई सेहत

Tue, 25 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत भानपुर सीएचसी मे गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्
विज्ञापन
भानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी पर 56 गर्भवतियों की सेहत की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। 23 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत अभी तक सिर्फ प्रत्येक माह के 09 और 24 तारीख को ही जांच और परामर्श दिए जाते थे। लेकिन अब शासन की ओर से इस अभियान के तहत प्रत्येक माह में चार दिन यह सुविधा दी जाएगी। इसके तहत गर्भवती प्रत्येक माह के 01, 09, 16 और 24 तारीख को अपनी जांच करा कर निशुल्क सेवायें प्राप्त कर सकेगी। बताया इस शिविर में दौरान गर्भवती के ब्लड प्रेशर, वजन की जांच, सहित खून संबंधी सभी जांचें एवं अल्ट्रासाउंड तथा पेट की सभी जांचें निशुल्क कराते हुए ग्रुप काउंसिलिंग एवं परामर्श की सुविधा दी जाती है, जिससे सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें