कलवारी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बगही निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार स्कूटी से कलवारी की तरफ से वापस घर आ रहे थे। राजकीय स्कूल के पास सामने से बाइक से आ रहे 24 वर्षीय कन्हैया प्रसाद निवासी कलवारी की बाइक से आपस में टक्कर हो जाने पर दोनों लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने विवेक कुमार को पैर टूटने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद