फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हजरत उमर को सत्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया

Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत के मदरसा परिसर में सोमवार को मौलाना जकी ने हजरत उमर के इंसाफ और उनकी जीवन गाथा को प्रस्तुत किया। कहा कि हजरत उमर का जीवन निष्पक्षता और सत्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने एक घटना का उल्लेख किया, जिसमें हजरत उमर ने अपने बेटे को भी गलती पर सजा दी थी। मौलाना ने कहा कि हजरत उमर का इंसाफ इतना पारदर्शी था कि वह न तो अमीर को बख्शते थे और न ही गरीब को दबने देते थे। मौलाना ने हजरत उमर के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी और निष्पक्षता को अपनाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। विद्वान इस्लामिक इतिहास और नैतिकता पर अपने विचार साझा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें