बस्ती। नगर पंचायत मुंडेरवा में लोक भारती के सह जिला संयोजक और आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने हरिशंकरी पौधाें के रोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि हरिशंकरी पौधे 500 वर्षों तक लगातार आम जनमानस को ऑक्सीजन, दुर्लभ पक्षियों को बसेरा और उन्हें भोजन प्रदान करने में सक्षम है। कहा कि इस पौधे को विकसित करने से हमारे न रहने के बाद हमारी अगली पीढ़ी का इसका फायदा उठाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभी वार्डों में हरिशंकरी पौधारोपण कराने का आश्वासन दिया। ईओ कीर्ति सिंह, बजरंगी चंद्र, मोहन भट्ट, राम प्रकाश, मिश्रा कृष्ण लाल आदि मौजूद रहे। संवाद